मिश्र ने किया आंचल संस्था के फूड कार्ड का विमोचन

जयपुर,  राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने आज यहां आंचल संस्था के भोजन दो, भीख नहीं अभियान के तहत फूड कार्ड का विमोचन किया।

ने राजभवन में इसका विमोचन किया। संस्था द्वारा यह अभियान भिक्षावृत्ति रोकने के बारे में जागरूकता लाने के लिए चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत लोगों को भिक्षाटन करने वालों को नकद राशि देने के स्थान पर फूड कार्ड के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-ब्राजील के उपग्रह अमेजोनिया-1 का प्रक्षेपण करेगा इसरो
इस दौरान राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी गोविंदराम जायसवाल, आंचल संस्था के संरक्षक ध्रुवदास अग्रवाल, संस्थापक सीमा जैन, सदस्य रवि नैयर, गोवर्धन मूंदड़ा और डॉ. आदित्यनाथ उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button