मिर्जापुर : झाड़-फूंक कराने आई महिला से दुष्कर्म

मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में झाड़-फूक कराने आयी मध्य प्रदेश की बीमार महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दो दिन बाद पीड़िता जब लालगंज थाने में ओझा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पहुंची। पीड़िता की जेठानी ओझा के बचाव में उतर गई। मुकदमा दर्ज कराने पर ससुराल न आने की धमकी दे डाली। पुलिस आरोपित ओझा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

मध्य प्रदेश की रहने वाली एक महिला की काफी दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। जेठानी के कहने पर उसके मायके लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ अक्तूबर को ओझा के यहां झाड़ फूक कराने गई थी। ओझा ने परिजनों को बाहर रहने के लिए कहकर चैरा पर ले गया। परिजन बाहर ही बैठे थे। ओझा ने महिला को एक कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के दो दिन बाद पीड़िता के साथ थाने पर पहुंचे आक्रोशित परिजन आरोपी ओझा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर अड़ गए। दूसरी तरफ पीड़िता की जेठानी भी आरोपी ओझा के बचाव में उतर गई। पीड़िता को धमकी देते हुए कहने लगी कि ओझा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पर वह ससुराल नहीं जाएगी। घंटों पीड़िता व जेठानी के बीच पंचायत चली। लेकिन पीड़िता ने जेठानी एक न सुनी और आरोपित ओझा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कराया। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक हरीश्चंद्र ने बताया कि महिला ने ओझा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामला दो दिन पहले का है। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरतारी कर ली जाएगी।

Related Articles

Back to top button