सुलतानपुर में नाबालिग बालिका से रेप; आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर भेजा बाल संरक्षण गृह केंद्र

सुलतानपुर उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में नाबालिग बालिका से रेप के मामले में पुलिस ने आज एक किशोर को गिरफ्तार कर अयोध्या स्थित बाल संरक्षण गृह में भेजा है। घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है।

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है कि तीन जून की रात उसकी भतीजी के साथ पड़ोस के रहने वाले लड़के ने घर में घुसकर जबरन दुराचार किया। रोने की आवाज सुनकर उसकी नींद खुली तो उसे घटना की जानकारी हुई। उसने इसकी सूचना परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही रात में डायल 112 व स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। आरोप यह भी है कि किशोर के माता-पिता ने अपने लड़के के खिलाफ कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाल बेचू सिंह यादव ने आरोपित किशोर को पुलिस टीम में शामिल कांस्टेबल धर्म प्रताप सिंह व नीलेश की मदद से सेमरी बाइपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपित को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे बाल संरक्षण गृह अयोध्या भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button