केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का कांग्रेस पर निशाना

कहा- ऐसे व्यक्ति के कहने पर कैप्टन को हटा दिया, जिसका सीधा कनेक्शन पाकिस्तान से है

 

 

केंद्रीय मंत्री कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी।

पंजाब में मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद रविवार को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कांग्रेस सहित राजस्थान सरकार पर हमला बोला है। कहा- अब राज्यों से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है। कांग्रेस ने राष्ट्र विरोधी नीतियों को बढ़ावा दिया। उन्होंने सीपी जोशी को दिल्ली बुलाने के सवाल पर कहा कि राजस्थान कांग्रेस में जबरदस्त टकराव की स्थिति है। सरकार में अनिश्चितता है और कभी भी विधानसभा के चुनाव राजस्थान में हो सकते हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी बीते दो दिन से अपने संसदीय क्षेत्र बाड़मेर के दौरे पर हैं। मंत्री ने नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर भी बड़ा बयान दिया। कहा कि कांग्रेस ने ऐसे व्यक्ति के कहने पर पंजाब के सीएम को हटा दिया, जिसका सीधा कनेक्शन पाकिस्तान से है। मतलब साफ है कि कांग्रेस की नीतियां राष्ट्र विरोधी हैं और वह ऐसे ही लोगों को आगे लाना चाहती है।

मीडिया से बातचीत में कैलाश चौधरी ने कहा- राजस्थान विधानसभा में सत्ता के मंत्री आपस में लड़ पड़ते हैं। उनसे आहत होकर विधानसभा स्पीकर को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ती है। इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है? जनता का सरकार पर विश्वास नहीं रहा है। गहलोत सरकार ने वादा किया था कि किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ करके और युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देंगे। राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति सुधरेगी, लेकिन सब उल्टा हो रहा है। राजस्थान के लोग परेशान हैं। भ्रष्ट्राचार का आलम है। यह सब देखकर प्रदेश का व्यक्ति अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार में टकराव की स्थिति को देखते हुए 2023 से पहले कभी भी विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button