राज्यमंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन

उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप की कोरोना संक्रमण के चलते मंगलवार को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में दुःखद मृत्यु हो गई, राज्यमंत्री विजय कश्यप मुजफ्फरनगर की चरथावल विधानसभा से बीजेपी विधायक थे, बुधवार की दोपहर तक राज्यमंत्री विजय कश्यप का शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचेगा जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दरअसल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा सीट से विजय कश्यप बीजेपी के विधायक थे और बताया जा रहा है कि बीती 29 अप्रैल से कोरोना संक्रमित होने के कारण राज्यमंत्री विजय कश्यप को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहाँ मंगलवार को विजय कश्यप की दुःखद मौत हो गई। मंत्री विजय कश्यप की मौत की खबर से जहाँ उनके परिवार और उनके चाहने वालो में शौक की लहर फैल गई, तो वही मुज़फ्फरनगर नगर में स्थित उनके मकान पर सन्नाटा पसरा हुआ है। आपको बताते चले की स्वर्गीय विजय कश्यप मुजफ्फरनगर की चरथावल विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक थे, मूलतः संघ कैडर के विजय कश्यप सहारनपुर के जिला बौद्धिक प्रमुख भी रहे है। सहारनपुर जनपद के नानौता के रहने वाले विजय कश्यप का अपनी बिरादरी में अच्छा खासा जनाधार माना जाता था। वह पहली बार 2007 में चरथावल विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में वह चरथावल सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। विजय कश्यप भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य रहे है। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने सपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी को 23 हजार से ज्यादा मतों से शिकस्त दी थी। विजय कश्यप 20 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हुए थे। बीती 29 अप्रैल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। कुछ समय वह नानौता स्थित अपने घर में आइसोलेट भी रहे थे। तबियत बिगड़ने पर 29 अप्रैल को उन्हे गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहाँ आज ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

Related Articles

Back to top button