मेरठ में भाजपा विधायक का किसानों ने किया विरोध:

सत्यवीर त्यागी की गाड़ी के पीछे काले झंडे लेकर दौडे़ किसान, BJP मुर्दाबाद और जयंत चौधरी जिंदाबाद के लगाए नारे

भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी का कहना है कि मैं पसवाड़ा गांव में गया था। हमारे भाजपा के कार्यकर्ता के यहां कार्यक्रम था। कुछ युवकों ने विरोध किया।

विधानसभा चुनाव से पहले किसान आंदोलन सत्ताधारी नेताओं के लिए मुसीबत बनने लगा है। रविवार को मेरठ में किठौर विधानसभा से भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी का किसानों ने जमकर विरोध किया। भाजपा विधायक पसवाड़ा गांव में जब एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, तभी किसानों ने काले झंडे लेकर विधायक के काफिले को घेर लिया। विधायक के काफिले में 5 गाड़ियां थीं। लेकिन किसानों के विरोध के चलते विधायक गाड़ी से नहीं उतरे।

आधे घंटे तक गांव में चला हंगामा

जानकारी के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ता विशाल चौधरी ने गांव में दौड़ का आयोजन किया था। विधायक सत्यवीर त्यागी को इस कार्यक्रम में फीता काटना था। जैसे ही उनकी गाड़ी गांव में पहुंची। किसान मौके पर जमा हो गए। किसानों ने काले झंडे लेकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया। आधा घंटे तक गांव में हंगामे की स्थिति बनी रही।

भाजपा विधायक पसवाड़ा गांव में जब एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, तभी किसानों ने काले झंडे लेकर विधायक के काफिले को घेर लिया।

भाजपा विधायक की गाड़ी के पीछे दौड़े किसान

पसवाड़ा गांव जाट बाहुल्य गांव हैं। जब किसानों ने विरोध कर काले झंडे दिखाए तो भाजपा विधायक के ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। गांव में खूब हंगामा हुआ। किसान झंडे लेकर विधायक की गाड़ी के पीछे भागते रहे। जिसमें युवकों ने गालियां भी दी। किसानों ने भाजपा मुर्दाबाद और जयंत चौधरी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। पसवाड़ा गांव के रहने वाले 65 साल के रामपाल का कहना है कि ये गांव किसानों का है, यहां भाजपा नेताओं के लिए जगह नहीं है। इस बार के चुनाव में भाजपा नेताओं को सबक सिखा देंगे।

पसवाड़ा गांव के रहने वाले 65 साल के रामपाल का कहना है कि ये गांव किसानों का है, यहां भाजपा नेताओं के लिए जगह नहीं है।

सत्यवीर त्यागी बोले-हमारे साथ हुई अभद्रता

वहीं भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी का कहना है कि मैं पसवाड़ा गांव में गया था। हमारे भाजपा के कार्यकर्ता के यहां कार्यक्रम था। कुछ युवकों ने विरोध किया। हमारे साथ विशाल चौधरी व पूर्व प्रधान मनोज चौधरी के साथ भी अभद्रता की गई है।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button