बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बारिश ने डाला खलल

पार्टी ने रवि भारद्वाज को बनाया दक्षिण विधानसभा प्रभारी, कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार पर साधा निशाना

आगरा के जीआईसी मैदान में आज बसपा का कार्यकर्त्ता सम्मेलन होगा

बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशी की घोषणा से पहले कार्यकर्ता सम्मेलन कर बूथ लेवल पर शक्ति प्रदर्शन की शुरुआत कर दी है। रविवार को आगरा दक्षिण विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पार्टी की ओर से दक्षिण विधानसभा प्रभारी की घोषणा की गई। पार्टी ने रवि भारद्वाज को प्रभारी बनाया है।

बारिश से कार्यक्रम में पड़ा खलल
बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बारिश ने खलल डाल दिया। सुबह से हो रही बरसात के चलते सम्मेलन में अव्यवस्था हो गई। कार्यक्रम देर से शुरू हुआ। बसपा के वरिष्ठ नेता मुनकाद अली ने कहाकि यूपी भाजपा सरकार की वजह से प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है। वर्ष 2022 में बसपा सुप्रीमो मायावती को मुख्यमंत्री बनाना है, इसलिए संगठन मजबूत करना है। हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी अब पार्टी की रीति नीति जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहाकि बहन जी का संदेश है कि पार्टी अपने पुराने फॉर्मूले पर ही काम करेगी। जिस समाज के लोगों की जितनी भागीदारी है। उनको विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद सत्ता आने पर उसी हिसाब से हिस्सेदारी दी जाएगी। उन्होंने दक्षिण विधानसभा प्रभारी के रूप में रवि भारद्वाज के नाम की घोषणा की। इससे पहले बसपा एत्मादपुर विधानसभा सीट पर सर्वेश बघेल को प्रभारी घोषित कर चुकी है।

दक्षिण विधानसभा प्रभारी के रूप में रवि भारद्वाज के नाम की घोषणा की।

आगरा दक्षिण से रवि भारद्वाज को मिल सकती है टिकट

बता दें कि बसपा द्वारा आगरा दक्षिण सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी चुना जाता रहा है। क्योंकि इस विधानसभा में मुस्लिम वोटरों की संख्या भी अधिक है और साथ ही दलित वोटर भी खासी तादाद में है। पूर्व में यहां जुल्फिकार अहमद भुट्टो बसपा के विधायक थे। दो बार से भाजपा के विधायक योगेंद्र उपाध्याय बाजी मार रहे हैं। बसपा के सूत्रों के अनुसार इस बार पार्टी द्वारा रवि भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

ब्राह्मण वोटों पर है नजर

बसपा नेता रवि भारद्वाज ने बताया कि भाजपा में तो ब्राह्मणों की चोटी काटे जाने की बात हो रही है। ऐसे में इस बार ब्राह्मण समाज भाजपा को वोट नहीं देगा। ब्राह्मण समाज सम्मान के लिए बसपा की तरफ रुख कर चुका है। इस बार भाजपा की कहीं भी कोई लहर नहीं है।

कार्यकर्ता सम्मेलन में यह रहेंगे मौजूद

कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली, बसपा विधायक पं. श्यामसुंदर शर्मा, विशिष्ट अतिथि में पूर्व चेयरमैन, एस.सी./एस.टी आयोग व मुख्य सेक्टर प्रभारी आगरा मंडल) गोरेलाल जाटव, मुख्य सेक्टर प्रभारी आगरा मंडल रामनरेश कर्दम, पूर्व कैबिनेट मंत्री रंगनाथ मिश्र, पूर्व कैबिनेट मंत्री नुकुल दुबे, पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो, पूर्व एमएलसी प्रताप सिंह बघेल, पूर्व विधायक राजकुमार रावत समेत अन्य बसपा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button