बाजार में तेजी कायम, सेंसेक्स 176 अंकों की बढ़त के साथ खुला

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले. सेंसेक्स 176 अंकों की बढ़त के साथ 52477.19 के स्तर पर खुला. वहीं, निफ्टी 15800 के पार ट्रेड कर रहा है. ग्लोबल बाजारों से साकारात्मक संकेत और कोरोना के घटते मामलों की वजह से बाजार में साकारात्मक रुख बना हुआ है. गुरुवार को सेंसेक्स 358 अंकों की बढ़त के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ था.

  सेसेंक्स और निफ्टी ने नया रिकॉर्ड हाई बनाया है। सेंसेक्स 16 फरवरी 2021 बाद रिकॉर्ड ऊंचाई पर नजर आ रहा है। निफ्टी भी 15800 के पार चला गया है। मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर है।

बाजार के लिए ग्लोबल संकेत पॉजिटिव

हफ्ते के आखिरी दिन ग्लोबल संकेत पॉजिटिव नजर आ रहे है। एशिया की मजबूत शुरुआत हुई है। SGX NIFTY में फ्लैट कारोबार हो रहा है। कल US मार्केट बढ़त पर बंद हुए थे और S&P 500 ने नया शिखर बनाया।

निफ्टी 

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 15772-15821और बड़ा रजिस्टेंस जोन 15871-15910 है। बेस जोन 15648-15621 और बड़ा बेस जोन 15580-15550 है।FII डेटा मजबूत, कैश में अच्छी खरीदारी की, स्टॉक फ्यूचर्स Outperform करेंगे।

नए वीकली कॉन्ट्रैक्ट्स के मुताबिक अब 16000-14650 का ट्रेंडिंग जोन है। 13 दिन की तेजी के बाद निफ्टी ने 10 DEMA पर आराम किया। बुधवार-गुरुवार को 15650-610 पर बेस बनाया। लॉन्ग सौदों का अब यही बेस है। लिहाजा निफ्टी में खरीदें और पहले बेस तक की हर गिरावट को खरीदें। Friday Factor के चलते बाजार में बड़े Swing संभव है। 15800-821 बड़ा रजिस्टेंस निकला तो शॉर्ट फंस जाएंगे।

DLF, BHEL 

आज DLF के चौथी तिमाही के नतीजे आएंगे। कंपनी घाटे से मुनाफे में लौट सकती है। , MARGIN में भी 5% का उछाल दिख सकता है । BHEL को भी नुकसान के मुकाबले हो सकता है। REVENUE में 45% से ज्यादा का उछाल संभव है।

सोने में फिर लौटी चमक

अमेरिका में महंगाई उम्मीद से ज्यादा बढ़ने से सोने में रौनक लौटी। COMEX पर सोना फिर 1900 डॉलर के पार निकला है और ब्रेंट में भी मजबूती के साथ 72 डॉलर के ऊपर कारोबार हो रहा है।

 

Related Articles

Back to top button