आठ राज्यों की 58 लोकसभा सीटों पर आज मतदान, रेस में कई बड़े दिग्गज नेता

देश में पांच चरणों के लिए मतदान हो जाने के बाद आज छठवें चरण के लिए मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्र पर अपना मतदान करते हुए दिखाई दे रहे हैं तो वही भारी संख्या में सुरक्षा बलों को भी लगाया गया है।

58 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी

देश के 8 राज्यों की 58 लोकसभा सीटों पर आज छठवें चरण में मतदान किया जा रहा है। जिसमें दो केंद्र शासित राज्य भी शामिल है। आज हो रहे मतदान में कई बड़े दिग्गज नेताओं की किस्मत आज EVM में कैद हो जाएगी। वही देश की राजधानी दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर आज वोटिंग शुरू हो चुकी है। अगर बात उत्तर प्रदेश की जाए तो यहां 14 लोकसभा सीटों पर वोटिंग की जा रही है। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है। पश्चिम बंगाल की आठ लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर चल रही है। झारखंड की चार लोकसभा सीट, उड़ीसा की छह लोकसभा सीट और जम्मू कश्मीर की एक लोकसभा सीट पर आज मतदान की प्रक्रिया सुबह से ही जारी है।

इन दिग्गजों पर आज EVM पर जनता दबायेगी की बटन

छठवें में चरण में हो रहे मतदान में कई बड़ी दिक्कत नहीं था चुनावी मैदान में है। जहां उनकी किस्मत पर आज जनता मुहर लगाएगी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर पूर्व मंत्री समेत कई बड़े दिग्गज नेता चुनावी मैदान में है। अगर बात की जाए चुनावी मैदान में बड़े दिग्गज नेताओं की तो इसमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल लोक सभा सीट से चुनावी मैदान में है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान उड़ीसा की संबलपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस पार्टी ने कन्हैया कुमार को चुनावी मैदान बता रहा है तो वही उनके सामने बीजेपी ने पूर्व दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी को चुनावी मैदान में उतारा है। वही मेनका गांधी उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में है। पीडीपी की अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी चुनावी मैदान में उतरी है जिनकी किस्मत पर आज जनता मुहर लगाएगी।

Related Articles

Back to top button