उत्तरप्रदेश: नाबालिक से 6 महीने तक दुष्कर्म करने वाला शख्स गिरफ्तार

घिनौनी घटनाओं का केंद्र बन चुके उत्तरप्रदेश से फिर एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां उत्तरप्रदेश के बलिया में एक व्यक्ति को 15 साल की एक लड़की का अपहरण कर छह महीने तक बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि लड़की को शनिवार को छुड़ा लिया गया और आरोपी आशीष कुमार (24) को गिरफ्तार कर लिया गया। तखा पुलिस चौकी प्रभारी फूलचंद्र यादव ने बताया कि पिछले साल सितंबर में लड़की के लापता होने की सूचना मिली थी और घटना के संबंध में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को लड़की को गडवार इलाके से मुक्त कराया गया और कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को दिए अपने बयान में लड़की ने कहा कि पिछले छह महीने के दौरान आरोपी ने उसके साथ बार-बार बलात्कार किया। एफआईआर में रेप का आरोप जोड़ा गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्यवाई चल रही है।

Related Articles

Back to top button