ममता बनर्जी को किसानों की हाय लगेगी : केशव प्रसाद मौर्य

हुगली : उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को हुगली जिले में भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। रविवार शाम उत्तरपाड़ा में पार्टी के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक करने के बाद केशव मौर्य ने मीडिया से बातचीत की। केशव मौर्य ने राज्य की ममता सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ममता बनर्जी केंद्र सरकार के किसान सम्मान निधि योजना को राज्य में लागू होने नही दे रही हैं। इसलिए बंगाल का किसान इस योजना के लाभ से वंचित है। ममता सरकार को किसानों की हाय लगेगी।
उपमुख्यमंत्री ने राज्य सरकार पर केंद्र के आयुष्मान भारत सहित कई योजनाओं को लागू न होने देने का आरोप लगाया। मौर्य ने कहा कि सत्ता का दुरुपयोग पश्चिम बंगाल में जिस प्रकार हो रहा है, वैसा पूरे देश में कहीं भी देखने को नहीं मिलता। उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि मोदी के कार्यकाल में वर्ष 1962 के युद्ध मे चीन द्वारा कब्जाई गई कई चोटियों पर पुनः तिरंगा लहरा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है। बंगाल की जनता को चुनाव का इंतजार है। उत्तरप्रदेश में जो हाल समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का हुआ है, वही हाल पश्चिम बंगाल में वर्ष 2021 के चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस का होगा।
इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य ने हुगली में बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की और पार्टी के एक कार्यकर्ता के यहां मध्याह्न भोजन किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा के हुगली सांगठनिक जिले की कोर कमिटी के साथ बैठक की और बूथ संपर्क अभियान चलाया।
शाम को उत्तरपाड़ा में मीडिया से बातचीत करने के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने चाय पर चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लिया और राज राजेश्वरी मंदिर के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Back to top button