ममता बनर्जी ने एक बार फिर कोलकाता को भारत की राजधानी बनाने की मांग

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर कोलकाता को एक बार फिर भारत की राजधानी घोषित किये जाने की मांग की।
बनर्जी ने यहां एक मैदान में नेताजी की प्रतीमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद न केवल कोलकाता बल्कि देश की चारों दिशाओं में एक-एक राजधानी बनाये जाने की मांग की।

ये भी पढ़ें-कोविड के कारण कई पारंपरिक आकर्षण रहेंगे परेड से नदारद

साथ ही, उन्होंने देश की चारों राजधानियों में संसद का सत्र चलाये जाने की भी मांग की। उनके प्रस्ताव के अनुसार कोलकाता के अलावा दक्षिण भारत, उत्तर भारत और पूर्वोत्तर भारत में भी राजधानी बनाया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा,“स्वतंत्रता आंदोलन की शुरुआत बंगाल और बिहार से हुई और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आंदोलन के लिए बेलाघटा आया करते थे। कई सामाजिक सुधार के कार्य और पुनर्जागरण की पहल इसी राज्य से हुई थी। इसलिए बंगाल को किसी भी सूरत में वंचित नहीं रखा जा सकता है।”

Related Articles

Back to top button