मलाइका अरोड़ा की इस खबर पर भड़के अर्जुन कपूर, कहा- ‘2021 में ऐसी हेडलाइन पढ़ना दुखद और शर्मनाक..’

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) का नाम उन सितारों में शुमार है, जो अपनी बात बेबाकी से रखने में विश्वास रखते हैं। ऐसे में हाल ही में अर्जुन कपूर ने उन रिपोर्ट्स पर अपनी नाराजगी जाहिर की, जिसमें मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ उनकी संपत्ति की तुलना की गई थी।

क्या है पूरा मामला
दरअसल हाल ही में एक न्यूज पोर्टल ने मलाइका अरोड़ा की संपत्ति को लेकर एक न्यूज पब्लिश की। पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका की नेट वर्थ करीब 100 करोड़ रुपये है, जो उन्होंने फिल्मों में डांस नंबर्स, एक्टिंग, रियलिटी शोज को जज करना, विज्ञापन और अन्य इवेंट्स से कमाई है। वहीं अर्जुन कपूर की नेट वर्थ करीब 88 करोड़ रुपये बताई गई।

अर्जुन की इंस्टा स्टोरी
ये खबर अर्जुन कपूर को कुछ खास पसंद नहीं आई और उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘2021 में ऐसी हेडलाइन पढ़ना दुखद और शर्मनाक है। बिल्कुल, वह अच्छा कमाती हैं और आज वो जहां हैं, वहां पहुंचने के लिए उन्होंने सालों की मेहनत की है, जिसकी तुलना किसी से नहीं होनी चाहिए, मुझसे भी नहीं।’ हालांकि अर्जुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी कुछ देर के बाद ही डिलीट कर दी।

अर्जुन और मलाइका का करियर
बता दें कि मलाइका अरोड़ा करीब दो दशकों से सिनेमाजगत में एक्टिव हैं। उन्होंने फिल्मों में काम किया, ब्रांड एंडोर्स किए, टीवी शोज के साथ ही अन्य इवेंट्स में भी एक्टिव रहीं। वहीं अर्जुन कपूर का करियर 2012 में शुरू हुआ। ऐसे में दोनों सितारों की संपत्ति की तुलना करना फैन्स को भी नहीं भाया।

रिलेशनशिप में हैं अर्जुन- मलाइका!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, साल 2016 से साथ हैं। हालांकि इसका उन्होंने आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट इस बात की गवाही देते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

अर्जुन के प्रोजेक्ट्स
बात अर्जुन के फिल्मी करियर की करें तो हाल ही में वो ‘संदीप और पिंकी फरार’ और ‘सरदार का ग्रैंडसन’ में नजर आए थे। वहीं बात उनकी आगामी फिल्मों की करें तो वो जल्दी ही ‘भूत पुलिस’ और ‘एक विलेन 2’ में नजर आएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

Related Articles

Back to top button