एसपी सिटी राजेश कुमार के निर्देशन में भूमाफियाओं पर बड़ी कार्यवाही,5 करोड़ से अधिक सम्पत्ति कुर्क

सहारनपुर:- DM अखिलेश सिंह एवं SSP डॉक्टर एस चन्नाप्पा के आदेशों अनुसार व एसपी सिटी राजेश कुमार के निर्देशन में भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में पुलिस ने बड़े शातिर भू-माफिया व गैंगस्टर विनोद शर्मा व दिनेश शर्मा की 5 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार शातिर भूमाफिया व गैंगस्टर विनोद शर्मा व दिनेश शर्मा निवासी बसंत बिहार थाना सदर बाजार की लगभग 5 करोड से अधिक की चल व अचल संपत्ति कुर्क की गयी है, ज्ञात हो कि विनोद शर्मा व दिनेश शर्मा पुत्रगण महेंद्र कुमार निवासीगण सी- 51A, वसंत विहार थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर के विरुद्ध थाना देवबंद पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या- 215/18 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत उसके द्वारा गैंगस्टर की गतिविधियों के तहत अर्जित की गई चल व अचल संपत्ति को गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत जिलाधिकारी सहारनपुर के आदेश के क्रम में पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में लगभग 5 करोड़ से अधिक की संपत्ति को आज को कुर्क कर लिया गया है, उक्त दोनों भूमाफियाओं के द्वारा थाना देवबंद, बड़गांव, सदर बाजार के अंतर्गत मकान व प्लाट, थाना बड़गांव के ग्राम बडूली में मस्टर्ड आयल उद्योग, BMW कार आदि तमाम संपत्ति गैंगेस्टर की गतिविधियों के द्वारा अर्जित की गई, इस दौरान जिला शासन/प्रशासन व भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button