Mp कांग्रेस ने महेश पटेल को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया!

जोबट के भगोरिया हाट में गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया के वाहन पर पथराव की घटना को लेकर कांग्रेस संगठन ने कड़ी कार्रवाई है।

जोबट के भगोरिया हाट में गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया के वाहन पर पथराव की घटना को लेकर कांग्रेस संगठन ने कड़ी कार्रवाई है। आलीराजपुर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। जारी आदेश में पार्टी के संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा है कि आपके संरक्षण में आलीराजपुर क्षेत्र में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अत्यंत आपत्तिजनक और अनुचित व्यवहार किया गया है। यह पार्टी की रीति-नीति के सर्वथा विपरीत है।

 

बता दें कि जोबट भगोरिया हाट में पटेल और भूरिया गुटों के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। भूरिया पक्ष का आरोप है कि महेश पटेल, उनके पुत्र पुष्पराज सहित आठ आरोपितों के उनके वाहन पर पथराव किया, जिससे वाहन चालक को चोट आई है। वहीं आरोपित चालक की सोने की चेन भी ले गए। मामले में पुलिस ने जानलेवा हमला, लूट और मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। उधर, पटेल पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री भूरिया, उनके पुत्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, कांग्रेस नेता दीपक भूरिया सहित दो अन्य आरोपितों के खिलाफ लूट, अपहरण और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की शिकायत संगठन तक पहुंची थी। इसके बाद पटेल के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button