महाराष्ट्र : मां से दुर्व्यवहार करने वाले पिता की बेटे ने चाकू घोंप के की हत्या

ठाणे: मुंबई के ठाणे से जुर्म की एक और घटना सामने आ रही है, जहां एक बेटे ने अपने पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी है। बेटे की उमर 19 साल बताई जा रही है, जिसने अपने पिता के हत्या कर दी है, जिसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार को अंबरनाथ इलाके में हुई। उल्हासनगर पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी प्रकाश अपने 52 वर्षीय पिता राजेश वर्मा से परेशान था, क्योंकि राजेश वर्मा अक्सर उसकी मां के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करता था। रविवार दोपहर वर्मा ने फिर से अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और अपनी पत्नी को पीटने लगा। जिसके बाद उसके बेटे ने एक तेज चाकू उठाया और अपने पिता पर कई बार वार किया। पुलिस ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य घायल व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्यवाही चल रही है।

Related Articles

Back to top button