महाराष्ट्र : कोरोना के 15,591 नए संक्रमित मिले

मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 15,591 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकऱ 14,16,513 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 424 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकऱ 37,480 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 11,17,720 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 424 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 42 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 160 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 36, पुणे मंडल में 108, कोल्हापुर मंडल में 35, औरंगाबाद मंडल में 9, लातूर मंडल में 21, आकोला मंडल में 7, नागपुर मंडल में 35 अन्य राज्य के 2 कोरोना मरीज की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 2,10,060 हो गई है। मुंबई में अब तक 9,014 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 13,294 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 11,17,720 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इस समय महाराष्ट्र में 2,60,876 कोरोना के एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 28,602 कोरोना एक्टिव मरीज शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 4,91,001, नासिक मंडल में 1,88,557, पुणे मंडल में 3,73,428, कोल्हापुर मंडल में 96,007, औरंगाबाद मंडल में 53,356, लातूर मंडल में 57,855, आकोला मंडल में 43,171, नागपुर मंडल में 1,11,497 और अन्य राज्यों के 1,641 मरीज पाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button