मध्य प्रदेश: महिला से बंदूक की नोंक पर दुष्कर्म

मध्य प्रदेश– शौच के लिए निकली महिला से मुरैना में को खेत में शौच के लिए गई एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला पहाड़गंज थाना क्षेत्र का है जहां पीड़िता सरसों के खेत में शौच के लिए निकली थी, तभी उसी गांव के निवासी आरोपी ने उसे पकड़ लिया और कथित तौर पर बंदूक की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया।उसने घटना के बारे में किसी को बताने की कोशिश करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जब महिला घर वापस आई तो उसने आपबीती अपने परिजनों को बताई, जो उसे थाने ले गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button