CAA, NRC धरने को भी हुआ कोरोना.. महिलाओं ने स्थगित किया धरना

पिछले 66 दिनों से चल रहे लखनऊ के घंटाघर मैदान पर महिलाओं के प्रदर्शन को अब स्थगित कर दिया गया है। यह महिलाएं नागरिकता संशोधन कानून एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ 66 दिनों से धरने पर बैठी थी। अब यह धरना स्थगित कर दिया है। मौलाना कल्बे सादिक साहब की अपील के मद्देनजर यह धरना स्थगित किया गया है। इसकी वजह है कोरोनावायरस जैसी घातक बीमारी। कोरोना वायरस के कारण देशभर में कई राज्यों को लोकॉडाउन किया गया है। ऐसे में लखनऊ को भी बंद किया गया है। कोरोना वायरस के खतरे से बचने के लिए यह धरना कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है। बता दें कि यह महिलाएं दिल्ली के शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए यहां बैठी थी। जैसे शाहीन बाग में प्रदर्शन किया जा रहा है वैसे ही यहां भी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा था।

मौलाना कल्बे सादिक साहब की अपील के बाद यह सभी महिलाएं अब धरने से हट गई हैं। हालांकि सरकार ने भी इससे पहले महिलाओं से अनुरोध किया था की यहां से हट जाएं जो कि देश भर में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। लेकिन उस समय वह महिलाएं हटी नहीं थी।  वहीं अब खतरे को बढ़ता देख इन महिलाओं ने धरना स्थगित कर दिया है।

बता दें कि भारत में अब तक कोरोनावायरस संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 391 पहुंच चुकी है। यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसके लिए सरकार हर मुमकिन प्रयास कर रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद कल रविवार के दिन देशभर में जनता कर्फ्यू लगाया गया था और अपील कि गई थी कि कोई भी अपने अपने घरों से बाहर ना निकले। ऐसे में कल ज्यादातर लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले थे।

Related Articles

Back to top button