UP में खोया हुआ जनाधार वापस पाने की ताक में प्रियंका, 5 दिन के दौरे पर आ रहीं लखनऊ

लखनऊ: यूपी (UP) में अपनी खोया हुआ जनाधार वापस पाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) जमकर पसीना बहा रही हैं। प्रियंका ताबड़तोड़ यूपी के दौरे कर रही हैं। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी 5 दिन के दौरे पर यूपी आ रही हैं। जिसके चलते प्रियंका गांधी अब सप्ताह में 5 दिन लखनऊ (Lucknow) में ही रहकर चुनावी तैयारियों पर नजर रखेंगी। वह सोमवार से शुक्रवार तक यहीं रहेंगी।

बता दें कि इसके संकेत उन्होंने खुद कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में सलाहकार समिति की बैठक में दिए। काशी से 10 अक्टूबर को वह रैली की शुरुआत करेंगी। उसके बाद हर 2 जोन में एक रैली करेंगी। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली रवाना हो रहीं प्रियंका रविवार रात को फिर लखनऊ लौटेंगी।

प्रदेश चुनाव समिति के साथ हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में स्पष्ट कर दिया गया कि इस बार कोई टिकट सिफारिश पर नहीं दिया जाएगा। प्रियंका ने फार्मूला बनाया है कि स्क्रीनिंग कमेटी हर जोन में जाएगी। दावेदार की क्षमता परखेगी, संगठन से फीडबैक लेगी और पैनल बनाती जाएगी। पार्टी का लक्ष्य है कि नवंबर तक सभी 403 विधानसभा सीटों के प्रत्याशी तय कर दिए जाएं।

Related Articles

Back to top button