लखनऊ : बहराइच की घटना पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया गहरा दुख

लखनऊ। बहराइच में सोमवार की सुबह हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।

पयागपुर थाना क्षेत्र के गोंडा- बहराइच मार्ग पर शिवदहा मोड़ के पास श्रद्धालुओं से भरी वैन को अज्ञात वाहन की ठोकर से अनियंत्रित होकर पलट जाने से छह श्रद्धालुओं की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए है। इनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।

थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि अम्बेडकरनगर के किछौछा में श्रद्धालु जियारत करने गए थे। वहां से जियारत करके लखीमपुर लौट रहे थे। शिवदहा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिसमें छह लोगों की मौत हुई है। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज बहराइच में चल रहा है।

Related Articles

Back to top button