Loksabha Elections Results: उत्तर प्रदेश में बड़ा उलटफेर.. रुझानों में NDA गठबंधन से आगे निकली INDIA गठबंधन

अयोध्या जैसे महत्वपूर्ण सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी सपा प्रत्याशी से पीछे चल रहे हैं

लोकसभा चुनाव 2024 का रुझान आना शुरू हो गए हैं। इस बार भाजपा गठबंधन अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराती नजर नहीं आ रही है। लग तो यही रहा है कि एनडीए गठबंधन 300 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। इस समय एनडीए और इंडिया में तगड़ी फाइट देखने को मिल रही है।

जानिए उत्तर प्रदेश का हाल 

उत्तर प्रदेश में तो बहुत ही तगड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के रुझानों में दो लड़कों की जोड़ी राहुल और अखिलेश की जुगलबंदी कमाल करती दिख रही है तो वहीं भाजपा गठबंधन को तगड़ा झटका लगता दिख रहा है। उत्तर प्रदेशकी आधा से ज्यादा सीटों पर सपा और कांग्रेस के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

अभी की स्थिति की बात करें तो

भाजपा 37 सीटों पर 

सपा 33 सीटों पर 

कांग्रेस 7 सीटों पर तथा

अन्य 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button