Loksabha Elections: पांचवे चरण में शाम 6 बजे तक 57.47% मतदान हुआ..जानिए कौन सा राज्य रहा आगे और कौन रहा पीछे?

लोकसभा के पांचवे चरण के लिए हुए मतदान में सबसे ज्यादा वोटिंग पश्चिम बंगाल राज्य में तो सबसे कम महाराष्ट्र राज्य में हुई

Loksabha Elections 5th phase: लोकसभा चुनाव 2024 में आज पांचवे चरण के लिए वोटिंग हो रहा था। यूपी,बिहार, बंगाल, मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में वोट पड़े। आठ राज्यों और केंद्र शासितप्रदेशों के 49 सीटों पर आज मतदान हुआ। मतदान सुबह 7:00 से शुरूहोकर शाम को 6:00 बजे तक चला। इस दौरान जितने राज्यों में वोट पड़े। सभी को मिलाकर देखा जाए तो 57.47% वोट पड़े।

जानिए सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग

पांचवें चरण के मतदान में सबसे ज्यादा वोटिंग पश्चिम बंगाल में 73 प्रतिशत हुई, तो महाराष्ट्र में 48.66% वोटिंग हुई।

बिहार राज्य, के लोकसभा चुनाव की बात करें तो यहां पर कुल 56% वोटिंग हुई। बिहार राज्य की यह वोटिंग वर्ष 2019 की तुलना में 1.29% कम हुई। बिहार राज्य में कुल पांच लोकसभा सीटों के लिए मतदानहुआ। इनमें सीतामढ़ी, मधुबनी, सारण, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर लोकसभा सीटें शामिल थी।

अब पश्चिम बंगाल राज्य, की बात करें तो यहां पर कुल 7 संसदीय सीटों पर वोटिंग हुई। यहां पर कुल 73% मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग आरामबाग लोकसभा सीट 76.90% हुई। उसके बाद बनगांव में 75.73%, हुगली में 74.14%, हावड़ा और बैरकपुर में 68.84% वोटिंग हुई।

जानिए उत्तर प्रदेश में वोटिंग का हाल

देश की सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश की करें तो यहां पर लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। उत्तर प्रदेश कीआज कल 14 सीटों पर मतदान हुआ। जिन सीटों पर आज मतदान हुआ वह, लखनऊ, कैसरगंज, गोंडा, मोहनलालगंज, फतेहपुर, हमीरपुर, अमेठी, रायबरेली, अयोध्या, कौशांबी, झांसी, जालौन, बांदा और बाराबंकी लोकसभा सीटें शामिल है। इन सीटों पर चार केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, साध्वी निरंजन ज्योति, कौशल किशोर शामिल हैं तो कांग्रेस की तरफ से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भी साख दांव पर है। शाम पांच बजे तक जिलावाइज वोटिंग की बात करें तो,

हमीरपुर में 57.83%

जालौन में 53.73%

झाँसी में 61.18%

कैसरगंज में 53.92%

कौशांबी में 50.65%

लखनऊ में 49.88%

मोहनलालगंज में 60.10%

रायबरेली में 56.26%

अमेठी में 52.68%

बांदा में 57.38%

बाराबंकी में 64.86%

फैजाबाद में 57.36%

फतेहपुर में 54.56%

गोंडा में 50.21% मतदान हुआ है।

इन सभी लोकसभा सीटों की बात करें तो यहां कुल मतदान 55 प्रतिशत से अधिक हुआ है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button