झारखंड में बीजेपी से अलग हुई लोजपा, इस वजह से दिया झटका

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच BJP को झटका लगा है | केंद्र सरकार में शामिल NDA के प्रमुख घटक दल लोक जन शक्ति पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है | पार्टी सांसद चिराग पासवान ने कहा कि लोजपा ने जिन सीटों की मांग की थी, उनमें से अधिकांश पर बीजेपी ने उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है | ऐसे में उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने के लिए तैयार है | चिराग पासवान ने कहा कि लोजपा इस बार ‘टोकन’ के रूप में दी जाने वाली सीटों को स्वीकार नहीं करेगी | चिराग पासवान ने कहा कि लोजपा झारखंड की 50 सीटों पर अकेले दम पर चुनाव लड़ने को तैयार है और आज (12 नवंबर 2019) शाम तक पार्टी के उमीदवारों की पहली सूची का ऐलान कर दिया जाएगा जाएगा |

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के बेटे चिराग को हाल ही में पार्टी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है | चिराग पासवान लगातार दो बार से बिहार की जमुई लोकसभा सीट से सांसद हैं | चिराग पासवान ने सोमवार को भी झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने की अपनी मंशा जाहिर की थी | झारखंड में एलजेपी अब तक बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन एनडीए का हिस्‍सा थी | एलजेपी ने झारखंड में एनडीए के सहयोगी के तौर पर छह सीटें मांगी थीं, लेकिन रविवार को बीजेपी ने अपने 52 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी | इसके बाद ही सोमवार को चिराग पासवान ने कह दिया था, ‘हम झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने को तैयार हैं |’ चिराग ने कहा था कि उनकी पार्टी इस बार टोकन के रूम में दी गई सीटों को स्‍वीकार नहीं करेगी |

Related Articles

Back to top button