केएल राहुल और जडेजा ने संभाला मोर्चा, 150 के पार पहुंचा भारत का स्कोर

भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। इंग्लैंड के पहली पारी में बनाए 183 रनों के जवाब में भारत ने 5 विकेट खोकर 150 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इस समय केएल राहुल और रविंद्र जडेजा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। ऋषभ पंत 25 रन बनाकर आउट हुए। बारिश की वजह से तीसरे दिन की टाइमिंग में बदलाव किया गया है और आज खेल आधा घंटे ज्यादा चलेगा।

 ALL LIVE UPDATES:

5:43 PM: 62 ओवर के बाद भारत का स्कोर 178/5, रविंद्र जडेजा 20 और केएल राहुल 71 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत अब इंग्लैंड के स्कोर से महज 5 रन पीछे है और अभी टीम के पांच विकेट हाथ में हैं।  

5:34 PM: 60 ओवर के बाद भारत का स्कोर 175/5, केएल राहुल 70 और रविंद्र जडेजा 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाज मिलकर छठे विकेट के लिए 30 रन जोड़ चुके हैं। भारत अब इंग्लैंड के स्कोर से महज 8 रन पीछे है। 

5:29 PM: 59 ओवर के बाद भारत का स्कोर 169/5, रविंद्र जडेजा 12 और केएल राहुल 70 रन बनाकर खेल रहे हैं। ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल के खिलाफ इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने रिव्यू लिया, लेकिन फैसला उनके पक्ष में नहीं आया। राहुल क्रीज  पर बरकरार हैं। 

5:19 PM: 57 ओवर के बाद भारत का स्कोर 161/5, रविंद्र जडेजा 8 और केएल राहुल 66 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत इंग्लैंड के स्कोर से अब महज 22 रन पीछे है। 

5:06 PM: 54 ओवर के बाद भारत का स्कोर 157/5, केएल राहुल 64 और रविंद्र जडेजा 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंत का विकेट चटकाने के चलते अभी तक यह सेशन इंग्लैंड के नाम रहा है। भारत के लिए महत्वपूर्ण है कि वह अब यहां से इस सेशन में कोई और विकेट ना गंवाए। 

4:58 PM: 52 ओवर के बाद भारत का स्कोर 153/5, केएल राहुल 62 और रविंद्र जडेजा 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के नजरिए से राहुल का क्रीज पर खड़े रहने बेहद जरूरी है।  

4:47 PM: 49.6 ओवर में रोबिंसन की गेंद पर ऋषभ पंत ने थमाया जॉनी बेयरस्टो को कैच। पंत 20 गेंदों में 25 रनों की पारी खेलकर लौटे पवेलियन। पंत इसी ओवर में रोबिंसन को लगातार गेंदों पर चौका और छक्का लगा चुके थे। इंग्लैंड के लिहाज से पंत का विकेट काफी मायने रखता है। नए बल्लेबाज के रूप में रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए हैं। 

4:38 PM: बारिश के बाद अब ट्रेंट ब्रिज में तेज धूप खिल गई है और खेल दोबारा से शुरू हो गया है। केएल राहुल और ऋषभ पंत की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। जेम्स एंडरसन अपना ओवर पूरा करेंगे। बारिश की वजह से तीसरे दिन की टाइमिंग में बदलाव किया गया और खेल आधा घंटे ज्यादा चलेगा। 

Updated session timings.
1205 – 1330 – 1st session
1330 – 1410 – 🍱 break
1410 -1625 – 2nd session
1625 – 1645 – 🫖 break
1645 – 1900 – 3rd session

+30 minutes. We have lost 6 overs. 92 overs remaining #ENGvIND

— BCCI (@BCCI) August 6, 2021

4:17 PM: बारिश रुक चुकी है और भारतीय समय अनुसार खेल 4 बजकर 35 मिनट पर दोबारा शुरू होगा। लंच के टाइम में बदलाव किया है और वह अब 6 बजे होगा। 

If there is no further rain, play will resume at 12:05 local time (4:35PM IST). Lunch has been delayed to 13:30 local time (6:00PM IST). #ENGvIND

— BCCI (@BCCI) August 6, 2021

4:04 PM: ट्रेंट ब्रिज में एकबार फिर से बारिश शुरू हो गई है और कवर्स मैदान पर आ गए हैं। यह क्रिकेट फैन्स के लिए बिलकुल भी अच्छी खबर नहीं है, लेकिन इंग्लिश वेदर को आप कभी समझ नहीं सकते हैं। 

There will be a further delay as it has started to 🌧️ again ⏳ #ENGvIND

— BCCI (@BCCI) August 6, 2021

3:55 PM: बारिश रुक चुकी है और मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं। कुछ ही देर में खेल के दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। भारतीय समय के मुताबिक खेल दोबारा 4 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा। 

Play on Day 3 was halted due to rain after 11 balls. It has stopped raining currently, but is quite windy.

Restart at 11:40 local time (4:10PM IST) if no further rain. #ENGvIND

— BCCI (@BCCI) August 6, 2021

3:46 PM: महज 11 गेंदों के खेल के बाद ही बारिश शुरू हो गई है। कल के दिन के भी लगभग दो सेशन बारिश की भेंट चढ़े थे। 

3:30 PM: पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत की तरफ से क्रीज पर केएल राहुल और ऋषभ पंत हैं। 

3:18 PM: थोड़ी देर में पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू होगा। गलत बारिश की वजह से दूसरे दिन का खेल जल्दी समाप्त करना पड़ा था। आज 98 ओवर डाले जाएंगे। पहला सेशन दो घंटे का होगा लेकिन अगले दो सेशन में प्रत्येक सेशन में 15 मिनट अतिरिक्त होंगे।

Hello and good morning from Trent Bridge. It is Day 3 of the first Test today and here are the sessions timings with 98 overs to be bowled (if no 🌧️)

1100 – 1300 – 1st Session
1300 – 1340 – 🍱 break
1340 – 1555 – 2nd Session
1555 – 1615 – 🫖 break
1615 – 1830 – 3rd Session pic.twitter.com/AWAwCfhTj1

— BCCI (@BCCI) August 6, 2021

Related Articles

Back to top button