एैसी दुर्घटना सुनकर आपके उड़ जाएंगे होश

राजस्थान में बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र में कल कल देर रात एक खेत में बनी झोपड़ियों में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रजापत ने बताया कि शोभाणा गांव के समीप तरडों की ढाणी में बुजुर्ग महिला सुरजी देवी जाट (70) कल रात अकेली थी। उसके परिजन नजदीक के एक गांव में विवाह समारोह में गए हुए थे। रात्रि 10:30 बजे ढाणी की चार झौंपडियों में अचानक आग लग गई। सुरजीदेवी ने आग से बचने के लिए प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकी। कमजोर और बुजुर्ग होने के कारण वह चारपाई से नीचे गिर गई दोबारा उठ नहीं सकी। इसी बीच आग ने जोर पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि वह जिस झोपड़े में सोई थी, उसके आसपास तीन और झौंपड़िया उसी के थी। सभी में आग लग गई। इससे इनमें रखा सारा सामान भी जल गया। आग लगने का पता चलने पर पड़ोस पड़ोस के खेतों और ढाणियों से लोग भाग कर आए। इनमें एक युवक आग बुझाने के प्रयास में मामूली झुलस गया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। इसकी जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button