जानें व्हाइट हाउस नाम रखने के पीछे के रोचक किस्से, रूजवेल्ट का क्या है कनेक्शन ?

नई दिल्ली : दुनिया के सभी देशों के राष्ट्राध्यक्ष के निवास स्थल को लेकर हमेशा से कोतुहल बना रहता है। फिर भारत के राष्ट्रपति भवन के निर्माण से लेकर हर बड़ी-छोटी बातों तक का लोगों में उत्सुकता कायम रहती है। ऐसे में अमेरिका के व्हाइट हाउस को लेकर भी चर्चा हमेशा से रहती है।

अमेरिका के व्हाइट हाउस जहां दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति रहते है। सुपरपॉवर अमेरिका के राष्ट्रपति के आवास स्थल के तौर पर पहचाने जाने वाले व्हाइट हाउस की सुरक्षा तो हमेशा चाक-चौबंद ही रहती है। हालांकि पहले इस आवास का नाम प्रेसीडेंट्स पैलेस था। लेकिन बाद में इसका नाम व्हाइट हाउस रखा गया। इसके पीछे की कहानी भी कम रोचक नहीं है।

दरअसल व्हाइट हाउस नाम रखने का श्रेय अमेरिका के 26 वें राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को जाता है। जिन्होंने 1901 में इस खूबसूरत आवास का नाम व्हाइट हाउस रख दिया। वैसे इसके पीछे थोड़ा अतीत में झांके तो स्पष्ट हो जाएगा कि 1814 में जब ब्रिटिश आर्मी ने वाशिंगटन में कई जगहों पर आग लगा दी तो इसके चपेट से तबके प्रेसीडेंट्स पैलेस भी नहीं बच सका। उस आग की लपटों से इस आवास के कुछ हिस्सें भी चपेट में आ गया। जिस कारण उसकी खूबसुरती को फिर से बहाल करने के लिये ही इसे सफेद रंग से पोताई की गई।

उसके बाद ही इसका नाम व्हाइट हाउस हो गया। बता दें कि यह व्हाइट हाउस का निर्माण साल 1792 से 1800 के बीच किया गया था। छह मंजिला इस इमारत में 35 बाथरूम, 412 दरवाजे, 147 खिड़कियां, 28 अंगीठी, 8 सीढ़ियां और तीन लिफ्ट भी हैं। इसके अलावा दो बेसमेंट, दो पब्लिक फ्लोर और बाकी के फ्लोर को अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए सुरक्षित रखा गया है। इसका शिल्पकार आयरलैंड के जेम्स होबन थे,जिन्होंने व्हाइट हाउस का डिजाइन तैयार किया था।

Related Articles

Back to top button