लातेहार : पुलिस मुठभेड़ में एक नक्सली ढ़ेर, हथियार बरामद

लातेहार, झारखंड में लातेहार जिले के गारू थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया।

पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) राजकुमार लकड़ा ने यहां बताया कि मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की सूचना मिली है। घटनास्थल के लिए मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है।

इसबीच, पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बताया कि नक्सलियों के विरूद्ध इलाके में छापेमारी के लिए 203 कोबरा बटालियन, 214 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड जगुआर के द्वारा अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कुकू-पिरी जंगल में सुरक्षाबल के जवान आगे बढ़ रहे थे, तभी छोटू खरवार के दस्ता के सदस्यों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबल के जवानों ने गोलीबारी शुरू की। करीब एक घंटे तक रूक-रूक कर चली गोलीबारी के बाद एक नक्सली मारा गया जबकि अन्य जंगलों का लाभ उठाकर भाग गई। मौके से सुरक्षाबल के जवानों ने चार हथियार समेत कई सामान बरामद किया है।

Related Articles

Back to top button