बठिंडा के अस्पताल में महिला से गैंगरेप:पीड़िता बोली- ऑपरेशन के दौरान इंजेक्शन देकर 6 कर्मचारियों ने की वारदात,

महिला कर्मचारी को भेज दिया था बाहर

पंजाब के बठिंडा शहर में एक महिला ने नामी अस्पताल के 6 कर्मचारियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़िता जलालाबाद की रहने वाली है और अस्पताल में किडनी का ऑपरेशन कराने के लिए आई थी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

किडनी का इलाज करवाने गई थी महिला
पुलिस को दी जानकारी में पीड़िता के पति बलदेव सिंह ने बताया उसकी पत्नी को किडनी में इंफेक्शन था। इसके ऑपरेशन के लिए वे निजी अस्पताल में आए थे। शुक्रवार शाम को 4 बजे के करीब ऑपरेशन होना था, जिसके लिए स्टाफ कर्मी उसे ओटी में ले गए।

वहां से जब पत्नी बाहर आई तो उसने मुझे वारदात के बारे में बताया। पत्नी ने बताया कि ऑपरेशन रूम में डॉक्टर के साथ 6 पुरुष और एक महिला कर्मचारी मौजूद थी। डॉक्टर स्टाफ कर्मचारियों से मेरे कपड़े बदलवाने की बात कहकर चले गए।

इसके बाद कर्मचारियों ने उसे इंजेक्शन लगा दिया उसके बाद वो आधी बेहोशी की हालत में चली गई। जिसके बाद उन्होंने महिला कर्मचारी को बाहर भेज दिया और फिर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि वह उनके चेहरे नहीं पहचान पाई, लेकिन अपने साथ हुई हरकत उसे महसूस हो रही थी।

पीड़िता के पति ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। वहीं थाना सिविल लाइन के एसएचओ रविंद्र सिंह का कहना है कि महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं, जिसके आधार पर 6 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button