KRK को मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान (केआरके) अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। अब उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान (केआरके) अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। अब उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कमाल आर खान को उनके एक विवादित ट्वीट के कारण अरेस्ट किया गया है, जो उन्होंने साल 2020 में किया था। मुंबई पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से उन्हें गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि एक्टर को आज (30 अगस्त) बोरीवली कोर्ट में पेश होना है।

केआरके अपने विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के लिए जाने जाते हैं। कमाल आर खान के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी। बता दें कि वो ट्विटर पर अक्सर सेलेब्स पर निशाना साधते हैं और विवादित पोस्ट करते हैं।

Related Articles

Back to top button