फिरोजाबाद में मतगणना‌‌‌ केन्द्रों पर उड़ी कोविड नियमो क़ी धज्जियाँ

फिरोजाबाद  उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार को पंचायत चुनावो की मतगणना के दौरान ‌प्रत्याशी समर्थको ‌की‌ भीड ने कोविड गाईड लाईन‌ की धजिय्यां उडाई।

पुलिस को मतगणना केन्द्रो के बाहर समर्थकों की भीड़ को तितर बितर करने के लिये बल प्रयोग करना पडा। जसराना मे लाठीचार्ज किया गया। जिले के नौ‌ विकास खण्डों के लिये छह मतगणना केन्द्रो पर‌ देर‌ शाम‌ तक मतों की गिनती का काम जारी था।

आई जी आगरा जोन नवीन अरोरा और जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिह स्वयं व्यवस्थाओ पर नजर वनाये हुये है।
शाम पाँच बजे तक 564 ग्राम प्रधान पद में से केवल 54 के 817 वीडीसी सदस्यों में से 39 के ही परिणाम घोषित किए जा सके थे। मतगणना का काम काफ़ी धीमी गति से होने के कारण सभी परिणाम देर रात या सुबह तक आने की सम्भावना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button