कोडरमा : पदयात्रा निकालकर किसान बिल पर कांग्रेस ने जताया विरोध

कोडरमा। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से महात्मा गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर स्थानीय गांधी आश्रम पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर धरना दिया। कार्यक्रम के तहत उपस्थित कांग्रेस जन जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू के नेतृत्व में किसान बिल वापस लो, मोदी सरकार होश में आओ, के नारे लिखी तख्तियां के साथ पदयात्रा करते हुए गांधी आश्रम पहुंचकर धरना पर बैठ गए। कांग्रेस जनों ने मोदी सरकार के कृषि कानून 2020 का विरोध करते हुए बताया कि जिस प्रकार ईस्ट इंडिया कंपनी ने मजदूरों एवं किसानों को बंधुआ बनाया था। उसी प्रकार कृषि कानून देश के कांट्रैक्ट फार्मिंग सामंतवाद और बड़े बड़े पूंजीपतियों के हाथ में भारतीय व्यापार व्यवस्था को गुलामी की ओर धकेलने का रास्ता तय कर रही है।

Related Articles

Back to top button