जानिए प्रश्नकाल के दौरान कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ने राहुल गाँधी को क्यों बोला झूठा

लखनऊ, प्रश्नकाल में एक सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ने राहुल गाँधी को कहा झूठा जिसके बाद विधानसभा में बढ़ा हंगामा, कांग्रेस के सदस्य वेल में आकर कर रहे है हंगामा , सपा सदस्यों ने भी कहा मंत्री जी ने गलत कहा जो सदन का सदस्य नही उसका नाम नही लेना चाहिए था|

बसपा विधानमंडल दल नेता ने भी प्रश्न काल मे ऐसे विवाद पर आपत्ति जताई। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर की टिप्पणी, कहा राहुल गांधी झूठ के पुलिंदे हैं। मामले पर कांग्रेस सदस्यों का हंगामा।

ये भी पढ़े – विधानसभा की कार्रवाई शुरू, सपा सदस्यों ने जानिए क्यों किया हंगामा

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा ऐसा कमेंट नही होना चाहिए , कहा कोई ऐसी बात महेंद्र सिंह से निकल गई तो उसे कार्यवाही से निकल दे ।

नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा यह सदन है इसमें अपनी भाषा पर कंट्रोल करना चाहिए, कहा गलत बयानी सदन में नही करना चाहिए|

Related Articles

Back to top button