जानिए दलहनों की कीमतों का हाल

18 फरवरी (वार्ता) सियागंज किराना बाजार में शक्कर में मांग सुस्त होने से नरमी रही। खाद्य तेलों में मजबूती दर्ज की गई। आज सोयाबीन रिफाइंड सस्ता तथा मूंगफली तेल महंगा बिका। तिलहन जिन्सों में भाव ऊंचे बोले गए। दलहनों में चना बढ़कर बिका वहीं तुअर सस्ती। दालों में मांग से भाव मजबूती लिए बताए गए। चावल में कामकाज सामान्य रहा।
किराना बाजार
शक्कर में मांग सुस्त होने से नरमी रही। आज शक्कर में सौदे 3320 से 3350 रुपये की रंगत पर हुए। शक्कर में 06 गाड़ी आवक हुई। गुड़ में खरीदी साधारण रही। हल्दी, खोपरा गोला तथा खोपरा बूरा में ग्राहकी रही। साबूदाना सुधार लिए बताया गया।
तेल -तिलहन
खाद्य तेल मजबूती लिए रहे। आज सोयाबीन रिफाइंड नीचा तथा मूंगफली तेल महंगा होकर बिका। तिलहन में रिफाइनरी वालों की खरीदी सुधार से भाव ऊंचे बोले गए। सरसों महंगी बिकी।
दाल-दलहन
स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में लिवाली से दलहनों में घटबढ़ दर्ज की गई। आज चना महंगा बिका। तुअर सस्ती बिकी। दाल में उठाव से मजबूती रही। मसूर दाल बढ़कर बिकी। चावल में पूछपरख साधारण बताई गई।

 

Related Articles

Back to top button