जानें कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 25 सितंबर को आश्विन मास की चतुर्थी है। इस दिन चतुर्थी श्राद्ध होता है। पं. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 25 सितंबर, 2021 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। 

मेष राशि

  • मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार में धार्म‍िक आयोजन के योग हैं।

वृष राशि

  • मन परेशान रहेगा। कारोबार में परेशानी आ सकती है। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र के साथ भी यात्रा पर जाना हो सकता है।

मिथुन राशि

    • मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु जीवनसाथी का स्वास्थ्‍य परेशान भी कर सकता है। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती है। व‍िवाद से दूर रहें।

कर्क राशि

  • धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति‍ हो सकती है। माता-पिता के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में व्‍यस्‍त हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। म‍ित्रों के सहयेाग से धनलाभ के योग हैं।

सिंह राशि

  • बातचीत में सन्तुलित रहें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। भाई-बहनों का साथ मिल सकता है। मन में असन्तोष के भाव रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आय में व्यवधान आएंगे। खर्चों में अधिकता रहेगी।

कन्या राशि

    • वाणी का प्रभाव बढ़ सकता है। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्‍थितियों का सामना करना पड़ सकता है। तरक्‍की के योग बनेंगे।

तुला राशि

  • मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च भी अधिक हो सकते हैं। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। माता से धन की प्राप्‍ति‍ होगी।

वृश्चिक राशि

  • मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आय में कमी भी आ सकती है। क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

धनु राशि

    • संयत रहें। क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मन अशान्त रहेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति बन सकती है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि

  • मानसिक शान्ति‍ रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। माता से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। किसी मित्र के सहयोग से सम्‍पत्‍ति में निवेश कर सकते हैं। शिक्षा में कठिनाइयां आ सकती हैं।

कुंभ राशि

  • आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कारोबार में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परन्तु पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आलस्‍य की अधिकता रहेगी।

मीन राशि

  • वाणी में मधुरता तो रहेगी, परन्तु व्यर्थ के क्रोध से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दाम्‍पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। वस्‍त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग हैं।

Related Articles

Back to top button