जानिए UP के इस बच्चे के बारे में जिसने याद किए 100 करोड तक पहाड़े

सूबे के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने 100 करोड तक पहाड़े याद करने वाले जनपद सहारनपुर के छोटे से गांव तिरपडी के होनहार छात्र चिराग राठी को लखनऊ में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में एक टेबलेट और पुस्तकें भेंट कर उन्हें और उनके माता-पिता को सम्मानित किया है।डिप्टी सीएम के द्वारा सम्मानित किए जाने पर चिराग राठी के विद्यालय-गांव में खुशी का माहौल है।आज चिराग लखनऊ से वापस अपने गांव लौटा है।विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों ने चिराग राठी का मुंह मीठा कराकर और फूल मालाओ से स्वागत किया है।चिराग राठी विलक्षण प्रतिभा के धनी है।उनके 100 करोड़ तक पहाड़े याद हैं।100 करोड़ तक की संख्याओं का जोड़-घटाव-गुणा-भाग केलकुलेटर से भी तेज कर देते हैं।चिराग राठी को जनपद सहारनपुर में लिटिल आर्यभट्ट के नाम से जाना जाता है।ग्रामीण क्षेत्र की इस प्रतिभा के निखरने से न सिर्फ ग्रामीण खुश हैं बल्कि उन्हें विश्वास भी है कि चिराग राठी को देखकर ग्रामीण क्षेत्र की और प्रतिभाएं भी निखर कर सामने आएंगी।

ये भी पढ़ें-समाजवादी पार्टी के विधायक पर एक बार फिर पुलिस- प्रशासन ने कसा शिकंजा, जानिए वजह

चिराग राठी गांव के ही जिला सिंह इंटर कॉलेज के कक्षा 11 के छात्र हैं।कक्षा 3 में उनकी इस विलक्षण प्रतिभा के दर्शन हुए थे।उस समय उन्होंने 100 तक पहाड़े याद किए थे।इसके बाद वह बड़े होते गए- कक्षाएं बदलती गई और उनके आंकड़े भी बदलते चले गए।फिलहाल चिराग राठी 100 करोड़ तक पहाड़े सुनाते हैं और 100 करोड़ तक की संख्याओं का जोड़- घटाव-गुणा-भाग केलकुलेटर से भी तेज कर देते हैं।हर कोई चिराग की प्रतिभा को देखकर दंग है।

Related Articles

Back to top button