मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत आज, देशभर के 5 लाख किसान होंगे शामिल

 

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की महापंचायत आज होगी। शहर के जीआईसी ग्राउंड में होने वाली इस महापंचायत का आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा कर रहा है। किसान मोर्चा का दावा है कि इसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र सहित देशभर के 5 लाख से भी अधिक किसान शामिल होंगे। वहीं भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत के बेटे गौरव खुद आयोजन का जिम्मा संभाल रहे हैं।

बता दें कि मुजफ्फरनगर पूरे शहर को किसान एकता जिंदाबाद… किसानों की ताकत देखेगा भारत। 5 सितंबर ऐतिहासिक किसान महापंचायत, क्रांति की धरा मुजफ्फरनगर रचेगी किसान आंदोलन का इतिहास जैसे नारे लिखे बड़े-बड़े होर्डिंगों से पाट दिया गया है। चारों तरफ लाउडस्पीकर लगे हैं। एक ही आवाज, मुजफ्फरनगर चलो…किसानों की ताकत देखेगा भारत… गूंज रही है। किसानों के जत्थे पहुंचना भी शुरू हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button