कोरोना देश में: केरल बेहाल

बीते 24 घंटे में 46,798 केस आए, यह करीब 2 महीने में सबसे ज्यादा; केरल में लगातार तीसरे दिन 30 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले

देश में कोरोना के मामलों में फिर अचानक बढ़ोतरी देखी जा रही है। शुक्रवार को 46,798 मरीजों की पहचान हुई। यह बीते 58 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 30 जून को 48,606 केस आए थे। इसके साथ ही बीते 24 घंटे में 31,343 मरीजों ने कोरोना को मात दी, जबकि 514 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 14,935 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

केरल में हालात भयावह बने हुए हैं। यहां शुक्रवार को 32,801 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 18,576 ठीक हुए और 179 की मौत हो गई। यह लगातार तीसरा दिन था जब यहां 30 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले। पांच दिनों में देश में आए कुल मामलों में से 66% केरल से हैं। फिलहाल राज्य में 1.95 लाख मरीज कोरोना का इलाज करा रहे हैं।

वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड
देश में शुक्रवार को देश में कोरोना वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड बना। सरकार के मुताबिक, भारत में 27 अगस्त एक करोड़ से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए हैं। 16 जनवरी को वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत के बाद सबसे ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया गया है।

इसके साथ ही देश में वैक्सीनेशन कवरेज 62 करोड़ को पार कर गया है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, सबसे ज्यादा 28.62 लाख टीके लगाकर UP पहले नंबर पर रहा। इसके बाद कर्नाटक में 10.79 लाख और महाराष्ट्र में 9.84 लाख डोज लगाए गए।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 46,798
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 31,333
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 514
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.26 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.18 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.37 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.53 लाख

प्रमुख राज्यों का हाल:

1. केरल
यहां शुक्रवार को 31,801 लोग संक्रमित पाए गए। 18,573 लोग ठीक हुए और 179 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 39.46 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 37.30 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,313 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.95 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां शुक्रवार को 4,654 लोग संक्रमित पाए गए। 3,301 लोग ठीक हुए और 170 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 64.47 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 62.55 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.36 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 51,574 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में शुक्रवार को 61 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 62 लोग ठीक हुए। अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.12 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,080 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 412 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यहां शुक्रवार को 16 लोग संक्रमित पाए गए। 27 लोग ठीक हुए, जबकि 2 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.86 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,796 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 329 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में शुक्रवार को 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 14 लोग ठीक हुए और 1 की मौत हुई। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.15 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,081 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 155 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

6. राजस्थान
यहां शुक्रवार को 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 13 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 111 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. मध्यप्रदेश
प्रदेश में शुक्रवार को 16 नए मामले सामने आए और 10 ने बीमारी को मात दी। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,516 लोगों की मौत हुइ है। 82 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button