किसानों के विरोध के बीच व्यापारियों से मिले केजरीवाल

जालंधर में बोले- सरकार बनी तो उद्यमियों की बॉडी बनाएंगे, किसानों का सवाल- कृषि कानूनों का नोटिफिकेशन रद्द क्यों नहीं किया

जालंधर में व्यापारियों के साथ बैठक के दौरान अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी से संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने पंजाब दौरे के दूसरे दिन जालंधर में व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आपको सरकार में भागीदार बनाने के लिए आया हूं। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हम सभी इंडस्ट्रियलिस्ट के प्रतिनिधि लेकर एक बॉडी बनाएंगे। जो मुख्यमंत्री के साथ बैठक करेंगे और अपनी पॉलिसीज को लागू करवाएंगे। इससे यहां व्यापारियों को व्यापार में सुरक्षा मिलेगी। वहीं पंजाब में बेरोजगारी भी समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि आपको उद्योग को इतना बढ़ाना है कि पंजाब के युवाओं को रोजगार मिल सके।

मीटिंग से पहले किसानों ने किया विरोध
बुधवार को दूसरे दिन जालंधर में किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। मीटिंग स्थल पर पहुंचने पर बड़ी संख्या किसानों ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि वह लगातार दिल्ली में हो रहे प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को जिम्मेदार बता रहे हैं और उनकी ओर से कृषि कानूनों का नोटिफिकेशन रद्द नहीं किया गया है। इसके बाद जैसे-तैसे केजरीवाल की व्यापारियों के साथ बैठक शुरू हुई। इस दौरान उनके साथ पंजाब मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह, सह प्रभारी राघव चड्ढा, सांसद भगवंत मान और नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा मौजूद रहे।

अपने पंजाब दौरे के दौरान अरविंद केजरीवाल देवी तालाब मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।

देवी तालाब मंदिर में हुए जागरण में लगाई हाजिरी
अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार के देवी तालाब मंदिर में हुए जागरण में देर रात तक मौजूद रहे। उन्होंने देवी तालाब मंदिर में माथा टेका। केजरीवाल ने कहा कि वह माता रानी से आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने माता रानी पूरे पंजाब और दिल्ली की जनता की खुशहाली की अरदास की। उन्होंने कहा कि यहां आकर जो शांति और आनंद मुझे मिला है, वह बताया नहीं जा सकता।

अरविंद केजरीवाल गांव सेखवां में सेवा सिंह सेखवां के परिवार से मिले।

सेवा सिंह सेखवां के परिवार से भी मिले अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल मंगलवार को अमृतसर एयरपोर्ट से सीधा गुरदासपुर के सेखवां गांव में सेवा सिंह सेखवां के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने सेखवां परिवार के साथ दुख सांझा किया। सेवा सिंह सेखवां का पिछले दिनों देहांत हो गया था। वह कुछ समय पहले ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। अरविंद केजरीवाल ने परिवार को हर तरह का सहयोग देने का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button