कर्नाटक के कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार ने नौसिखिया सोशल मीडिया मैनेजर पर दोष मढ़ा

PM को अंगूठाछाप बताया, अब ट्वीट डिलीट:

कर्नाटक कांग्रेस ने मंगलवार को अपने उस ट्वीट के हटा दिया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंगूठा-छाप और अनपढ़ बताया था। इस ट्वीट के लिए कांग्रेस ने खेद भी व्यक्त किया। कर्नाटक कांग्रेस के चीफ डीके शिवकुमार ने कहा, ‘कर्नाटक कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से नौसिखिए सोशल मीडिया मैनेजर की ओर से किया गया एक असभ्य ट्वीट खेदजनक है और वापस ले लिया गया है।’

देश अंगूठा छाप मोदी के कारण भुगत रहा
कर्नाटक कांग्रेस ने कन्नड़ में किए अपने ट्वीट में कहा था, ‘कांग्रेस ने स्कूल बनाए लेकिन मोदी कभी पढ़ने नहीं गए। कांग्रेस ने वयस्कों को भी पढ़ाने के लिए कई योजनाएं बनाईं, लेकिन प्रधानमंत्री ने यहां भी कुछ नहीं सीखा। जिन लोगों ने भिक्षावृति पर प्रतिबंध के बावजूद भीख मांगना चुना, वे आज आम लोगों को भीख मांगने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। देश अंगूठाछाप मोदी के कारण भुगत रहा है।

भाजपा ने कहा- केवल कांग्रेस ही इतना गिर सकती है
कांग्रेस पार्टी के इस ट्वीट को लेकर भाजपा की प्रवक्ता मालविका अविनाश ने कहा था, ‘केवल कांग्रेस ही इतना नीचे गिर सकती है। ऐसी टिप्पणी जवाब देने लायक भी नहीं है।’

दो सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव
कर्नाटक में सिंदगी और हंगल विधानसभा क्षेत्रों के लिए 30 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे। जनता दल सेक्युलर और भाजपा के विधायकों के निधन के बाद ये सीटें खाली हुई थीं। सत्तारूढ़ भाजपा के लिए बहुत कुछ दांव पर है क्योंकि बसवराज बोम्मई के बाद बीएस येदियुरप्पा की जगह मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला वोट है।

हंगल नए मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र शिगगांव के ठीक बगल में है। कांग्रेस को उम्मीद है कि 2023 में होने वाले राज्य चुनावों से पहले दोनों सीटों पर जीत से पार्टी मजबूत होगी।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button