कनिका कपूर की चौथी बार कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, लखनऊ में चल रहा है इलाज

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर की चौथी बार कोरोना टेस्ट करने रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिससे कनिका का परिवार काफी परेशान है। इससे पहले कनिका का तीन बार मेडिकल टेस्ट कराया जा चुका है। हर बार कनिका की मेडिक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खबरों के मुताबिक कनिका कपूर इन दिनों लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट में भर्ती है।

आपको बता दें कि कनिका कपूर 12 मार्च को लंदन से मुंबई लौटी थी। उसके बाद लखनऊ में उन्होंने पार्टी की थी। इसके अलावा कनिका कपूर कई पार्टियों में शामिल भी हुई थी। उस दौरान कनिका के संपर्क में काफी लोग आए थे, जिनमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत और यूपी के स्वास्थ्य मंत्री भी शामिल थे। हालांकि उनके संपर्क में आए 262 के करीबी लोगों का मेडिकल टेस्ट कराया गया तो उनमें से 60 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। कनिका कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। कनिका कपूर 20 मार्च को अस्पताल में भर्ती हुई थी। हालांकि इस दौरान अस्पताल की तरफ से ये शिकायत भी आई थी कि कनिका इलाज में सपोर्ट नहीं कर रही हैं। वो एक सेलीब्रिटी की तरह बरताव कर रही हैं।

गौरतलब है कनिका कपूर पर अपने आपको कोरोना पॉजिटिव छुपाने और लापरवाही बरतने के लिए यूपी में 3 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। कनिका कपूर का जन्म भारत में हुआ था लेकिन वह इंग्लैंड की रहने वाली हैं। कनिका कपूर की 18 साल की उम्र में एनआरआई बिजनेसमैन से शादी हुई थी। कनिका के 3 बच्चे भी हैं। कनिका का 2012 में तलाक हो गया था।

कनिका कपूर बॉलीवुड में कई हिट सॉंग गा चुकी हैं। जिनमें चिट्टियां कलाइयां, बेबी डॉल मै सोने दी सबसे ज्यादा फेमस है।

Related Articles

Back to top button