मोदी हिमाचल में रहे तो उन्हें पहाड़ के लोगों का दर्द पता होना चाहिए; सड़कें देख नहीं लगता विकास यहां पहुंचा

कांग्रेस से पहली बार प्रचार में उतरे कन्हैया बोले

मंडी में पत्रकारों से बात करते कन्हैया कुमार, साथ में कौल सिंह ठाकुर।

कांग्रेस की ओर से पहली बार चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल पहुंचे कन्हैया कुमार ने यहां कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का विज्ञान विज्ञापन है। पूरी सरकार विज्ञापन से चल रही है। BJP का तो नारा ही होना चाहिए कि अब की बार विज्ञापन सरकार।

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ मंडी पहुंचे कन्हैया नेपत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली से सैलानी मंडी पहुंच जाता है। प्रदेश का सेब दिल्ली पहुंच जाता है। मगर प्रदेश में सड़कों की हालत देखकर कोई भी कह सकता है कि विकास यहां नहीं पहुंचा। दूसरे की पीड़ा वही समझ सकता है जिसने खुद पीड़ा झेली हो। मोदी कहते हैं कि वह हिमाचल में प्रभारी रहे हैं। उन्हें पहाड़ के लोगों का दर्द मालूम होना चाहिए।

…लगा कोई सीरिंज से खून निकाल रहा है
कन्हैया ने कहा कि पंप पर पेट्रोल भरवाते लग रहा था कि जैसे कोई सीरिंज से खून निकाल रहा है। सामने ही फ्लैक्स बोर्ड पर नरेंद्र मोदी का हंसता नजारा देख रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि जैसे सरसों का तेल पेट्रोल को आवाज दे रहा है कि आओ हमारे पास बराबर हो जाएं और डबल सेंचुरी मारें।

अपने काम का फीता काटे ‌BJP
कन्हैया ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में जो वायदे किए थे वह आज तक पूरे नहीं हो पाए। अभी तक तो कांग्रेस के काम का ही फीता काटा जा रहा है, न जाने अपने काम का फीता कब काटेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि भाजपा का घोषणापत्र साथ रखें। जब भी BJP वाले वोट मांगने आएं तो उन्हें दिखाकर पूछें इसका क्या हुआ।

बोले- BJP मतलब बड़का झूठ पार्टी
कन्हैया ने कहा कि BJP का मतलब ही ,बडका झूठ पार्टी, है। उन्होंने कहा कि भाजपा फिर से कोई शगूफा छोड़ेगी ताकि लोगों का ध्यान असली मुद्दों से हट जाए। इनका काम झूठ बोलो राज करना है। उन्होंने कहा कि जैसे रसोई में पक रही रोटी को समय से नहीं पलटेंगे तो जल जाती है वैसे ही इस उपचुनाव में सबक सिखा दिया जाए।

सेना को राजनीति से दूर रखा जाए
भाजपा उम्मीदवार के सैनिक होने के सवाल पर कन्हैया ने कहा कि सामान्य ज्ञान की बात है कि सेना को राजनीति में नहीं लाना चाहिए। सेना को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। खुद पर लगे आरोपों के बारे में उन्होंने कहा कि वह भाजपा को कभी सीरियसली नहीं लेते क्योंकि सिर्फ झूठ बोलना ही इनका काम है। यह जंग न्याय और अन्याय के बीच है। उन्होंने कहा कि भले ही एक सांसद के जीतने से कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी लेकिन इसका संदेश जाएगा कि सत्ता किसी की बपौती नहीं है।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button