कैमूर : धमकियों के दम पर किया गया 3 लड़कियों के साथ दुष्कर्म…

कैमूर जिला : इस जिले से एक लड़की के साथ 2 लड़कों द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है। जहां लड़की सहेलियों के साथ घास काटने के लिए गई थी तभी 5 लड़के आए घास गढ़ रही एक लड़की पर दो लड़के टूट पड़े। बाकी तीन लड़की को तीन लड़कों द्वारा खदेड़ा जाने लगा, जिससे वह तीनों लड़कियां वहा से भाग खड़ी हुई और बारी बारी से एक लड़की के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। जब ग्रामीण घटनास्थल की तरफ भागने लगे तो ग्रामीणों ने एक आरोपी को दौड़ाकर धर दबोचा। जिसने ग्रामीणों के सामने सभी आरोपियों का नाम बताया। फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गांव से ही पकड़ लिया, बाकी तीन आरोपी गांव वालों को चकमा देकर वहा से भाग खड़े हुए ।

कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद बताते हैं की पीड़िता द्वारा एक दो लड़कों के साथ रेप की बात बताई जा रही है। महिला थाना में मामला दर्ज करा दिया गया है। मेडिकल बोर्ड गठित कर पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। पीड़िता का बयान दर्ज हो चूका है।

रिपोर्टर : अजीत कुमार गुप्ता

Related Articles

Back to top button