ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बदला ट्विटर स्टेटस, मचा बवाल

कांग्रेस नेता और पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया आज फिर सुर्ख़ियों में हैं | उन्होंने अपने ट्विटर पर स्टेटस बदल लिया है | उन्होंने अपने स्टेटस में public servant और cricket enthusiast लिखा है | जबकि पहले पूर्व सांसद गुना, पूर्व केंद्रीय मंत्री-ऊर्जा-वाणिज्य और उद्योग लिखा था | ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर पर अपना स्टेटस क्या बदला, यहां से वहां तक हलचल मच गयी | मध्य प्रदेश की राजनीति में महाराज के नाम से संबोधित किए जाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अचानक अपने नाम के साथ public servant और cricket enthusiast लिखा है | पहले जो तमाम पुरानी जानकारी लिखी थी, वो गूगल से भी तलाश की जा सकती है | ज्योतिरादित्य सिंधिया क्रिकेट प्रेमी हैं और जनता के सेवक हैं | बस अब ये दो बातें अहम हैं जो ट्विटर अकाउंट के नए स्टेट्स में लिखी है | इसका मतलब कांग्रेस से किनारा करने से ना लगाया जाए |

ज्योतिरादित्य सिंधिया पिछले डेढ़ साल से लगातार किसी ना किसी वजह से चर्चा और सुर्ख़ियों में हैं | मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें पार्टी के चुनाव प्रचार का प्रभारी बनाया गया था | वो स्टार कैंपेनर थे | सिंधिया ने पूरे प्रदेश का दौरा कर पार्टी के लिए माहौल बनाया | उनकी साफ छवि, आक्रामक अंदाज औऱ युवा नेतृत्व को लोगों ने पसंद किया | पूरे कैंपेन के दौरान सिंधिया को समर्थन मिला | वो मुख्यमंत्री पद के स्वाभाविक दावेदार माने गए | लेकिन जब मध्य प्रदेश में पार्टी सत्ता में आ गई, तो सिंधिया के हाथ में सत्ता नहीं आई | समर्थकों की काफी लॉबिंग और सिंधिया की दावेदारी के बावजूद वो कमलनाथ-दिग्विजय की जोड़ी के आगे किनारे कर दिए गए | हां, उनके समर्थकों को ज़रूर कमलनाथ मंत्रिमंडल में काफी तवज्जो मिली |

Related Articles

Back to top button