झारखण्ड विकास मोर्चा ने जारी किया घोषणा पत्र, कहा लोगों के बीच से आया

झारखण्ड विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इसी क्रम में झारखण्ड विकास मोर्चा पार्टी ने बुधवार शाम अपना संकल्प पत्र जारी किया। पार्टी प्रमुख बाबूलाल मरंडी ने रांची में पार्टी के मुख्यालय में मैनिफेस्टो जारी किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी की केंद्रीय प्रवक्ता सुचिता सिंह और पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा भी मौजूद रहे।

पार्टी के मैनिफेस्टो में स्वास्थ, शिक्षा, रोजगार और दूसरी मूल आवश्यकताओं को मुहैय्या कराने के वादों के साथ ही विपक्ष पर प्रहार करने वाले मुद्दे भी शामिल रहे। इनमे मुख्यत भ्रष्टाचार, विधि व्यवस्था और सुरक्षा जैसे मुद्दे शामिल थे। इसके साथ ही पार्टी ने अपने मैनिफेस्टो में अल्पसंख्यक, आदिवासी और अनुसूचित जाति के लोगों को भी जगह दी।

पार्टी प्रमुख बाबूलाल मरंडी ने अपने सम्बोधन में कहा कि उन्होंने लोगो से जुड़े मुद्दों को सामने लाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए, और उसके बाद भी वे लोगों के बीच रहे, और इसलिए वे बेहतर तरीके से लोगो को समझ सके। इसके साथ ही उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपने घोषणापत्र में लोभप्रलोभन की कोशिश नहीं की है।

बता दें कि पार्टी के घोषणा पत्र में विपक्ष पर निशाना साधते हुए लिखा गया है कि सत्ता में बीजेपी सरकार ने विधायकों की खरीद फरोख्त, किसानो की ज़मीन हड़पना, बेरोजगारी, अशिक्षा जैसे कृत्यों को होने दिया। इसके साथ ही घोषणापत्र में पिछले 5 सालों में सुरक्षा के इंतज़ाम बदतर होने की भी बात कही।

Related Articles

Back to top button