जेल में शादी करेंगे जूलियन असांजे:मंगेतर स्टेला मॉरिस से शादी की इजाजत मिली,

2 साल से जेल में हैं विकीलीक्स के फाउंडर

विकीलीक्स के फाउंडर जूलियन असांजे बेलमार्श जेल में बंद हैं। उन्हें बाहर निकालने के प्रयास चल रहे हैं, लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिल रही है। हालांकि अब उन्हें एक खुशी मिलने वाली है। उन्हें जेल में अपनी मंगेतर स्टेला मॉरिस से शादी करने की इजाजत मिल गई है।

2019 से लंदन जेल में हैं असांजे
असांजे 2019 से लंदन की जेल में कैद हैं। अमेरिकी कानून विभाग ने उन्हें अमेरिका प्रत्यर्पित करने से इनकार कर दिया था, क्योंकि वहां उनके मानसिक स्वास्थ्य को खतरा है और उनके आत्महत्या करने की आशंका भी है। असांजे ने 2010-11 में हजारों क्लासिफाइड डॉक्युमेंट्स को पब्लिक कर दिया था।

7 साल इक्वाडोर की शरण में रहे

लंदन में इक्वाडोर की ऐम्बेसी में शरण लेने के बाद जूलियन असांजे।

असांजे ने 2012 में इक्वाडोर से शरण मांगी थी, जिसके बाद लंदन में इक्वाडोर ऐम्बेसी में उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्रदान किया गया। वे यहां 2012 से 2019 के बीच रहे। 11 अप्रैल 2019 को वे कोर्ट में पेश होने से चूक गए थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

असांजे के खिलाफ जासूसी के कुल 18 केस
उनकी गिरफ्तारी के बाद अमेरिका की तरफ से उन्हें प्रत्यर्पित करने के लिए कोर्ट में दाखिल की गई अर्जी को सार्वजनिक किया गया। 23 मई 2019 को अमेरिका की ग्रैंड ज्यूरी ने असांजे के खिलाफ जासूसी के 17 केस दर्ज किए। इसके साथ ही असांजे के खिलाफ अमेरिका में 18 केस हो गए, जिनकी कुल सजा 175 साल तक हो सकती है। इसी के चलते असांजे अमेरिका प्रत्यर्पण के लिए राजी नहीं हैं।

दो बच्चों के पिता हैं असांजे

मंगेतर स्टेला मॉरिस के साथ असांजे के दो बच्चे हैं।

असांजे स्टेला मॉरिसन से तब मिले, जब वे इक्वाडोरियन ऐम्बेसी में रह रहे थे। दोनों के दो बच्चे हैं। मैरिज एक्ट, 1983 के मुताबिक कैदियों को जेल में विवाह करने की इजाजत दी जाती है। जेल के एक प्रवक्ता ने बताया कि असांजे के आवेदन को पढ़ा गया और गवर्नर ने उसे वैसे ही आगे बढ़ाया, जैसे किसी भी अन्य कैदी के आवेदन के साथ होता है।

दो साल पहले दुनिया के सामने आया दोनों का रिश्ता
असांजे और स्टेला की प्रेम कहानी दुनिया से छुपी हुई थी। दो साल पहले उन्होंने दुनिया को उनके रिश्ते के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लंदन स्थित इक्वाडोर दूतावास में रहते हुए ऑस्ट्रेलियाई असांजे 5 साल तक मॉरिस के साथ रिलेशनशिप में थे।

वे इक्वाडेर दूतावास में 2012 से छिपकर वक्त गुजार रहे थे। उन्हें अमेरिका की जासूरी करने के आरोप में गिरफ्तारी का डर था। इसी दौरान वकील मोरिस से उनकी नजदीकियां बढ़ी। वकील का कहना है, वे दोनों जल्द ही शादी करना चाहते थे। तब असांजे के बच्चों में गेब्रियल 2 साल का और मैक्स एक साल का था।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button