पत्रकार विनोद मेहता सीएम के मुख्य मीडिया सलाहकार नियुक्त

सिरसा, सिरसा के वरिष्ठ पत्रकार विनोद मेहता को मुख्यमंत्री का मुख्य मीडिया सलाहकार नियुक्त किए जाने पर जिले भर के पत्रकारों ने वीरवार को मीडिया सेंटर में एकत्रित होकर खुशी जताई और सीएम का आभार जताया।

द प्रेस क्लब के प्रधान राजेंद्र ढाबां ने आज यहां बताया कि जिले के मीडिया कर्मियों में विनोद मेहता की नियुक्ति को लेकर खुशी है और उन्हें उम्मीद बंधी है कि पत्रकारों को दरपेश आ रही समस्याओं का विनोद मेहता त्वरित निदान करवाकर पत्रकारों को बेहतर माहौल प्रदान करवाने में अह्म भूमिका निभाएंगे।

ढाबा ने बताया कि विनोद मेहता को न केवल पत्रकारिता का लंबा अनुभव है, बल्कि उन्हें सरकार व जनता के बीच सामंजस्य बिठाने में भी महारत हासिल हैं। विनोद मेहता एक कर्मठ और मेहनती इंसान हैं। वे सरकार और पत्रकारों के बीच एक कड़ी का काम करेंगे। श्री मेहता इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के भी मीडिया सलाहकार रह चुके हैं।

ढाबां ने बताया कि सिरसा आगमन पर पत्रकार विनोद मेहता का स्वागत किया जाएगा। कालांवाली उपमंडल पत्रकार संघ के प्रधान अशोक गर्ग, प्रमोद रोड़ी, भूपिंद्र पन्नीवालिया, प्रभुदयाल, कमल शर्मा, जगतार सिंह तारी, यशपाल भाम्भू, देवेंद्र टक्कर, दिनेश कौशिक, विकास तनेजा, अमर सिंह ज्याणी, पवन बप्पां, भारत भूषण दिवाकर, नरेश श्योराण, सुरेंद्र वत्स, राम माहेश्वरी, महेन्द्र सुथार, निशा, हैप्पी सिंगला, बिल्लू यादव, कश्मीर कंबोज, दीपक सोनी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button