झारखंड: कोरोना के 933 मरीज मिले, 9 की हुई मौत

रांची। झारखण्ड में रविवार को 933 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं राज्य में 907 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। जबकि राज्य में कोरोना से 9 लोगों की मौत हुई हैं। मृतकों में चतरा से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से दो, लातेहार से दो, रांची से तीन, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से एक मरीज शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 374, बोकारो से 49, चतरा से 7, देवघर से 30, धनबाद से 55, दुमका से 10, पूर्वी सिंहभूम से 74, गढ़वा से 14, गिरिडीह से 18, गोड्डा से 32, गुमला से 26, हजारीबाग से 31, जामताड़ा से 18, खूंटी से 17, कोडरमा से 17, लातेहार से 31, पाकुड़ से 6, पलामू से 2, रामगढ़ से 22, साहेबगंज से 10, सराईकेला से 21, सिमडेगा से 5, पश्चिमी सिंहभूम से 64 मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोविड-19 के मामले अब 87210 हो गए हैं। इसमें 10936 सक्रिय केस हैं। 75531 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक कोरोना से 743 लोगों की मौत हुई है। वहीं, झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 86.60 प्रतिशत हैं।

Related Articles

Back to top button