झारखंड :कोरोना के 784 मरीज मिले, 8 की हुई मौत

रांची। झारखण्ड में गुरुवार को 784 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं राज्य में 1263 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। जबकि राज्य में कोरोना से आठ लोगों की मौत हुई है। मृतकों में बोकारो से एक, पलामू से एक, रामगढ़ से एक और रांची से पांच मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 247, बोकारो से 24, चतरा से 12, देवघर से 16, धनबाद से 32, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 233, गढ़वा से 7, गिरिडीह से 5, गोड्डा से 4, गुमला से 17, हजारीबाग से 17, जामताड़ा से 8, खूंटी से 24, कोडरमा से 25, लातेहार से 2, लोहरदगा से 7, पाकुड़ से 4, पलामू से 7, रामगढ़ से 16, साहेबगंज से 3, सराईकेला
सरायकेला से 37, सिमडेगा से 3, पश्चिमी सिंहभूम( चाईबासा )से 34 मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोविड-19 के मामले अब 90486 हो गए हैं। इसमें 9272 सक्रिय केस हैं। 80439 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक 775 मौत कोरोना से हुई हैं। वहीं, झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 88.89 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button