झारखंड: कोरोना के 1108 मरीज मिले, 13 की हुई मौत

रांची। झारखण्ड में 1108 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि 1318 कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, राज्य में कोरोना से 13 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में बोकारो से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से दो, कोडरमा से दो, लोहरदगा से एक, पलामू से एक, रामगढ़ से चार और रांची से एक मरीज की मौत हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 507, बोकारो से 31, चतरा से 11, देवघर से 40, धनबाद से 31, दुमका से 13, पूर्वी सिंहभूम से 113, गढ़वा से 17, गिरिडीह से 13, गोड्डा से 10, गुमला से 10, हजारीबाग से 64, जामताड़ा से 10, खूंटी से 30, कोडरमा से 42, लातेहार से 10, लोहरदगा से 11, पलामू से 28, रामगढ़ से 26, साहेबगंज से 3, सराईकेला से 18, सिमडेगा से 13, पश्चिमी सिंहभूम से 50 मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोविड-19 के मामले 83651 हो गए हैं। इसमें 11596 सक्रिय केस हैं। 71342 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में कोरोना से 713 लोगों की मौत हुई हैं।

Related Articles

Back to top button